फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 15 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो -09 पुलिस की गिरफ्त में पॉक्सो एक्ट में वांछित 15 हजार का इनामी मंगल सिंह। संवाद1
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में दो साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि वर्ष 2023 में कोतवाली में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में मध्यप्रदेश के जिला दतिया के थाना ठरेट क्षेत्र के ग्राम कुदारी हाल निवास कैलिया थाना क्षेत्र का ग्राम पीपरी कलां निवासी मंगल सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में मंगल सिंह दो साल से फरार चल रहा था। फरार आरोपी के खिलाफ 15000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि यह फरार आरोपी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के औरेखी अंडरपास के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल, कांस्टेबल बृजवीर सिंह, नीरज कुमार और जितेंद्र सिंह की टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें