फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जर्जर नरुआ पुल पर बाल-बाल बची डॉक्टरों की कार

विज्ञापन
फोटो - 21 पुल पर फंसी डॉक्टर की कार। संवाद
विज्ञापन
आटा। अंग्रेजों के शासनकाल में बना आटा-हरिशंकरी नहर मार्ग स्थित नरुआ पुल पिछले करीब एक दशक से जर्जर हालत में है। पुल की बदहाल स्थिति के चलते बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब उरई से सुरहेती गांव जा रहे दो डॉक्टरों की कार पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गई और पलटने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

उरई निवासी डॉ. राजीव उपाध्याय अपने साथी संजय अग्रवाल के साथ कार से सुरहेती गांव में आयोजित तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अकोढ़ी गांव पार करने के बाद जैसे ही उनकी कार नरुआ पुल पर पहुंची, पुल के टूटे हिस्से पर रखी लकड़ियों से आगे का पहिया गुजरते ही वाहन असंतुलित हो गया। कार का एक हिस्सा लकड़ियों के बीच फंस गया, जिससे वाहन के पलटने की स्थिति बन गई।
स्थिति को भांपते हुए दोनों लोग तत्काल कार से बाहर निकल आए और सावधानीपूर्वक वाहन को निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पुल का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। आवागमन बनाए रखने के लिए वाहन चालकों ने वहां लकड़ियां डाल रखी हैं, जिनके सहारे चार पहिया वाहन किसी तरह निकल पाते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 10 हजार लोगों का आवागमन होता है।
ग्रामीणों के अनुसार पुल के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। करीब 90 लाख रुपये की लागत का इस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
वर्जन

नरुआ पुल का बजट तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही पुल का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। वाहन चालकों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड और सीमेंटेड दीवार बनाई गई थी, जिसे कुछ वाहन चालकों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन


- महेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें