फोटो - 16 मृतक प्रांशी की फाइल फोटो।
उरई। मामा के यहां छुट्टी मनाने आई किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर निवासी प्रांशी (16) के पिता राजेंद्र कुमार की मौत हो चुकी है। वह एसजीपी हायर विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि वह गर्मियों की छुट्टियां हो जाने के कारण एक सप्ताह पहले मामा कालपी कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी गांव निवासी संजय के यहां चली गई थी। मंगलवार को उसने वहीं पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मामा को जानकारी दी। वह उसे सीएचसी ले गए, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी गई। परिजन उसे लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसने यह कदम क्यों उठाया परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसकी मौत से मां कमला व भाई प्रिंस का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।