आटा। गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम में केपीएल के दूसरे राउंड में शनिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें चतेला, पिपराया और परासन ने जीत दर्ज की।
पहले मैच उकासा और चतेला के बीच खेला गया। टॉस जीतकर उकासा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 90 रन बनाए। जवाब में चतेला की टीम 56 रनों पर सिमट गई। दूसरा मैच परासन और सिंगेपुरा के बीच खेला गया। इसमें परासन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 46 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी सिंगेपुरा की टीम 31 रन बनाकर आलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच कौशलेंद्र को मिला। जिन्होंने अपनी टीम के लिये 27 रन और तीन विकेट लिये।
तीसरे मैच पिपराया और काशीखेड़ा के बीच खेला गया। इसमें पिपराया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 52 रन बनाए। काशीखेड़ा को अंतिम ओवर में आठ रन बनाने थे। काशिखेड़ा के कप्तान राहुल ने लगातार दो गेंदों पर दो शानदार चौके लगाकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच पिपराया के सुमित को मिला जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।