कोंच। कोंच फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन मंडलायुक्त ने किया। शहर, सिनेमा एवं गांव कस्बों को एक मंच पर लाने, प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने, बुंदेली संस्कृति के प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होता है।
तृतीय कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन मंडलायुक्त अजय शंकर पांडे, टीवी अभिनेता आरिफ शहडोली, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे, बुंदेली विशेषज्ञ रामशंकर भारती, प्रदीप पांडेय, मोहित बसेड़िया व फेस्टिवल के संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान रावी, चिडियाघर, देवों के देव महादेव, चकल्लसपुर टीवी सीरियलों में अभिनय करने वाले आरिफ शहडोली ने कहा कि कोंच एक ऐतिहासिक नगरी है। कोंच में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन एक सुखद अहसास है। उभरती प्रतिभाओं के लिए यह प्रयास संजीवनी साबित होगा। पारसमणि अग्रवाल ने कहा कि सबके साथ और सहयोग से ही कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑनलाइन से ऑफलाइन तक पहुंचा है। निश्चित तौर पर सबके सहयोग से कोंच फिल्म फेस्टिवल सार्थक परिणाम देगा।