उरई। लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी 192 केस निकले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5230 हो गई है। जबकि दो लोगों की मौत भी हुई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। चुकी है। 4328 ठीक हो चुके है। फिलहाल 847 एक्टिव केस हैं।
जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, उरई तहसील में सर्वाधिक मरीज 69 केस निकले हैं। इसके अलावा जालौन तहसील में 42, कोंच में 25 केस, कालपी में 19 केस, माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में 35 मरीज निकले हैं। इसमें पूल टेस्टिंग में 135 केस सामने आए हैं और कांटेक्ट ट्रेसिंग में 57 मरीज मिले हैं। सोमवार को कोरोना से ठीक होने वाले 91 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब तक 346251 सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को 1001 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बिना कारण के घर से बाहर न निकलें। मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथ धोते रहे। बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच जरूर कराएं। इसके अलावा खांसी, जुकाम के मरीजों की भी कोरोना जांच करानी चाहिए। जांच से समय रहते संक्रमण का पता चल जाता है। इससे संक्रमण का फैलाव रोका जा सकता है। उन्होंने 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों से टीकाकरण कराने की भी अपील की।