उरई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 74 केंद्रों पर जारी टीकाकरण अभियान में गुरुवार को 3307 लोगों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण को लेकर पहुंचे लोगों में उत्साह रहा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के लिए जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, नेत्र अस्पताल, नगरीय पीएचसी उमरारखेरा, बघौरा और तुफैलपुरवा आदि में टीकाकरण किया गया। फोकस टीकाकरण के अंतर्गत ऑटो रिक्शा, बस चालक, टेंपो, टैक्सी चालक को टारगेट बनाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। 45 साल से अधिक आयु के सभी को टीकाकरण कराना चाहिए।