फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजन फांसी लगाने की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी महेश कुमार (47) पुत्र नारायण अहिरवार बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह उसी कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिवार के लोग जागे तो रस्सी के फंदे पर उसका शव लटका देख उनके होश उड़ गए। तत्काल ही पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन खुदकुशी की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद परिजनों से दोबारा पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें