फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक रामकुमार की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट(जालौन)। सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। लहूलुहान हालत में राहगीर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर बने चौधरी फिलिंग स्टेशन के निकट किसान राजकुमार (50) पुत्र राघव राम निवासी जखोली थाना एट सुबह के वक्त खेत से वापस घर लौट रहा था। फिलिंग स्टेशन के निकट सड़क पार करते वक्त झांसी की ओर से आ रहे तेज वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने उसें हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर कहना है कि परिजनों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें