फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंशापूर्ण मंदिर के पास लगा एक किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
जाम में फंसे लोग व वाहन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मंशापूर्ण मंदिर के पास निर्माण कार्य के दौरान जाम लगा। देखते ही देखते जाम जिला परिषद से लेकर आंबेडकर चौराहे तक करीब एक किलोमीटर लंबा हो गया। इसके चलते धूप में जाम में फंसे लोग बिलबिलाने लगे। कई लोगों के दूसरे वाहन पकड़ने थे, लिहाजा वे रिक्शा बीच में ही छोड़कर पैदल बस स्टैंड की ओर भागे। इसी बीच, सीओ और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जाम को हटाया। करीब डेढ़ घंटे चले जाम के कारण लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मंशापूर्ण मंदिर के पास सड़क के किनारे बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य का सामान सड़क पर होने के कारण जाम लगा गया। सुबह करीब 11 बजे लगा जाम देखते ही देखते इतना बढ़ा कि जिला परिषद तिराहे से लेकर अंबेडकर चौराहे तक पहुंच गया। जाम को देखकर कई वाहन चालक रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से निकलते नजर आए। धूप और वाहनों की आपाधापी में लोग परेशान हो गए। जाम में ऐेसे लोग भी फंस गए, जिन्हें जिला परिषद और कालपी व कोंच बस अड्डे से बस पकड़नी थी। वे रिक्शे में बैठे थे, जाम के कारण उन्हें देरी हुई तो वह पैदल ही सिर पर सामान लेकर चल दिए। बाद में सीओ सदर व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें