उरई के रेंढ़र थाना क्षेत्र में नाहिली के जंगल में सोमवार की दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। बदमाश सफारी गाड़ी पर सवार थे। पुलिस की घेराबंदी की बावजूद छह बदमाश तो भागने में सफल हो गया लेकिन गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे पकड़ लिया गया है। सफारी गाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पकड़े गए बदमाश का नाम निक्कू उर्फ भूपेंद्र बताया गया है। वह ग्वालियर का निवासी है। गोली लगने से घायल होने की वजह से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।