ऊमरी। किशोरी ने घर के कमरे में लगे पंखे के हुक में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब किशोरी को फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे रामपुरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि किशोरी के फांसी लगाने की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के मजीठ निवासी कृष्णकांत तिवारी उर्फ मुनिया की 16 वर्षीय पुत्री सोनम से गुरुवार की रात घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सोनम ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा 74.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। वह रसकेंद्र देवी इंटर कालेज ऊमरी की छात्रा थी। उसके मौत के कारणों के बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे है। थानाध्यक्ष का कहना फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।