फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन निजी एंबुलेंस चालकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के जिला अस्पताल गेट पर खड़े होने वाले प्राइवेट एंबुलेंस चालकों का बुकिंग के लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी को लेकर गुरुवार की रात झांसी-कानपुर हाईवे स्थित शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने तीन एंबुलेंस के ड्राइवरों को रोका और बंधकर बनाकर लाठी, डंडों से पिटाई की। इससे तीनों एंबुलेंस चालक लहूलुहान हो गए। इसके बाद हमलावर पक्ष के लोग मौके से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस तीनों घायल ड्राइवरों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाहर गेट पर खड़े होने वाले प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों में मरीजों की बुकिंग को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। इसमें कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसी बात को लेकर गुरुवार की देर रात एंबुलेंस चालक आसिफ निवासी तिलक नगर, संतोष कुमार और सतीश वर्मा निवासी चौरसी अपनी एंबुलेंसों से झांसी से मरीज छोड़कर लौट रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के एंबुलेंस संचालकों के लगभग आधा दर्जन लोगों ने झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़ा गांव के पास तीनों चालकों को रोक लिया और बंधकर बनाकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की, जिससे तीनों चालक लहूलुहान होकर अचेत हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल पक्ष के सत्येंद्र सिंह निवासी चकदेवपुर ने अजीत उर्फ नीलू निवासी नया पटेलनगर, इरशाद अहमद उर्फ बबलू निवासी मोहल्ला सदनपुरी उरई, मुकेश उर्फ मुक्की निवासी बघौरा बाईपास, रोहित विश्वकर्मा बंबीरोड उरई, अरविंद उर्फ डीजे निवासी व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। इस पर कोतवाल जेपीपाल का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है। अराजकता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें