फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी सेवईं व बूंदी को कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के निर्देश पर रक्षा बंधन व बकरीद को लेकर खाद्य विभाग के चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने माधौगढ़ में छापे मारे। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों के कई नमूने लिए। विभाग की टीम ने माधौगढ़ में दिनेश कुमार की किराने की दुकान में छापेमारी की, इस दौरान टीम ने यहां से बूंदी का नमूना लिया और लगभग 8 किलो बूंदी को मौके पर नष्ट कराया। इसके बाद टीम ने वार्ड नंबर 4 से संजय कुमार की दुकान से नमकीन का नमूना लिया। वहीं मुनेश किराना से सेवईं का नमूना लिया व मिलावट के संदेह पर 20 किलोग्राम सेवई मौके पर नष्ट कराई। वहीं अमित कुमार की दुकान से बूंदी का नमूना लिया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को कोविड-19 के दौरान बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक वर्मा, दिनेश चंद्र, अनिल प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें