फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क पहने मरीज का पर्चा न बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दवा काउंटर मरीजों के साथ शालीन व्यवहार न करने की शिकायत पर सीएमएस डा. एके सक्सेना ने बुधवार की सुबह ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्चा काउंटर पर बैठे कर्मचारी को हिदायत दी कि बिना मास्क पहने किसी का भी पर्चा न बनाया जाए। उन्होंने एक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर कहा कि सोशल डिस्टेसिंग का हर हाल में पालन होना चाहिए। यदि किसी मरीज का तापमान बढ़ा हुआ है या खांसी आ रही है तो तत्काल उसकी जांच कराए।
विज्ञापन

सीएमएस ने ओपीडी में बने आशा ज्योति केंद्र बंद होने पर इसके बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी से भी चर्चा की। उन्होंने सफाई व्यवस्था सही न होने पर भी नाराजगी जताई। इसके बाद दवा काउंटर और इंजेक्शन रुम में जाकर कर्मचारियों को हिदायत दी कि मरीजों व तीमारदारों के साथ शालीनता का व्यवहार किया जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएमएस ने कहा कि जिस मरीज को शिकायत है, वह लिखित में दें, संबंधित स्टाफ को दंडित किया जाएगा। उन्होंने सैंपलिंग में लगे कर्मचारियों को भी जांच सतर्कता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में स्टाफ खुल बचे और मरीजों को भी बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें