फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के निर्देश पर रक्षा बंधन व बकरीद को लेकर खाद्य विभाग के चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों के कई नमूने लिए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन व बकरीद के पर्व पर मिलावट खोरो की सक्रीयता को लेकर खाद्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने अभियान की शुरूआत जालौन से की। यहां टीम ने आशीष कुमार की दुकान से सिंवई का नमूना लिया, महेन्द्र सिंह केइ होटल से मिश्रित दुक का नमूना लिया, शिवशंकर की दुकान से सेवई, महेश की दुकान से खोया, मुलायम सिंह खोया व्यापारी से खोया का नमूना लिया वहीं गोपाल गंज स्थित रेस्टोरेंट की किचिन में गंदगी पर नोटिस जारी की साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान टीम ने दुकानदारों से कोविड 19 को लेकर जागरूक किया। अभिहित अधिकारी ने कहा कि सभी व्यापारी शासन की गाइड लाइन का पालन करे, बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामना न दे साथ ही दुकान में सैनिटाइजर आदि के इंतजाम पूर्ण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें