उरई। जिला उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शहर में बुधवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान राहगीरों, बाइक सवारों और दुकानदारों को जागरुक किया गया। लोगों को समझाया गया कि सतर्कता में बचाव है। बगैर मास्क के घर से बिल्कुल भी बाहर न निकले। बाहर से घर पहुंचने पर हाथों की अच्छी तरह से सफाई करें।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता डा. दिलीप सेठ और जिलाध्यक्ष तरुण तिवारी के नेतृत्व में सराफा बाजार, बलदाऊ चौक, घंटाघर, मुख्य बाजार में जागरुकता मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और मास्क का प्रयोग करने को लेकर जागरुक किया। जो राहगीर, बाइक सवार और दुकानदार, खरीदार बिना मास्क के थे, उन्हें मास्क देकर हमेशा मास्क पहनने को कहा गया। डा. दिलीप सेठ ने कहा कि मास्क बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस से खुद भी बचना है और दूसरों को भी बचाना है। जरा से चूक संक्रमण को न्योता दे सकती है। इस दौरान हरिओम वाजपेयी, दयाशंकर गुप्ता, विवेक गुप्ता, शैलेंद्र श्रीखंडे, शशि सोमेंद्र सिंह, डा.ममता स्वर्णकार, साजिद खान, बबलू, सुशील टिकरया, नीलम सोनी आदि शामिल थे।