फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पीएसी जवान समेत 6 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। जिले में बुधवार को दो पीएसी जवान समेत 6 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिससे पुलिस और पीएसी दोनों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 254 हो गई है, जिसमे 200 ठीक हो चुके हैं, 46 एक्टिव हैं और 8 की मौत हो चुकी है। सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के सैंपल लिए जा रहे हैं और मोहल्लों में भी सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, कोंच तहसील के नदीगांव विकास खंड स्थित झलकारी बाई धर्मशाला में रहने वाले एक पीएसी जवान को पिछले दिनों से बुखार आ रहा था। जांच कराने पर मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उसी जवान के संपर्क के लोगों की टेस्टिंग में बुधवार को दो और जवानों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस तरह अब जिले में पीएसी के तीन जवान संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा पूल टेस्टिंग में एक मोहल्ला पटेल नगर उरई, एक व्यक्ति मोहल्ला नया रामनगर उरई, एक व्यक्ति तुलसी नगर उरई, एक व्यक्ति इटौरा विकास खंड कदौरा का निवासी है। सभी संक्रमितों के घरों पर देर रात तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया जाएगा और मोहल्ले व पास पड़ोस में सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया जा रहा है। सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बेवजह घर से बाहर न निकले और मास्क पहनकर रहें।
पिछले दिनों नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी बुजुर्ग में हुए हत्याकांड को लेकर इलाके की स्थिति बिगड़ी थी तब पीएससी 37वीं वाहिनी बटालियन को बुलाया गया था। उक्त बटालियन नदीगांव के झलकारी बाई धर्मशाला में डेरा डाले है। उन्हीं में से एक जवान को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को नदीगांव सीएचसी में उक्त जवान ने अपनी कोरोना जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई है। जवान के संपर्क के दो और जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद कैंप के जवानों में हड़कंप है। एसडीएम अशोक कुमार ने धर्मशाला को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। नगर पंचायत ईओ बुद्धि प्रकाश ने धर्मशाला को सैनिटाइज करा दिया है। नदीगांव सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि संपर्क में आने वाले 23 लोगों के भी बुधवार सैंपल करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें