फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से सात चरवाहे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। खेत में बकरी चराने गए सात चरवाहे बिजली गिरने से झुलस गए। घायल चरवाहों को सूचना पर एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद भारी बारिश और तेज गड़गड़ाहट के बीच रह रहकर चक रही बिजली ग्राम सहाव में गिरी। ग्राम सहाव निवासी सुनील (40), पंचम (45), प्रेमनारायण (45), राकेश (48), छोटी बहू पत्नी सरमन (40), राममूर्ति (55) पत्नी रामप्रकाश व अखिलेश (22) बकरियां चराने के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास ही स्थित एक ट्यूबवेल के पास बांस के छप्पर के नीचे खड़े हो गए। अचानक आसमान में तेज चमक व गर्जना के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से सभी लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उनके साथ गई 20 बकरियां भी बिजली की चपेट में आ गईं, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई, जहां मुन्ना की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें