फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर कानून व्यवस्था पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
माधौगढ़ में प्रदर्शन करते सपाई । - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। कानपुर में हुई पुलिसकर्मियों के हत्यारोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग पर सपा नेता शेख अहमद के नेतृत्व में 50 से ज्यादा सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। सपा नेता शेख अहमद रजा ने बताया कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार रहेगी, तब तक अपराधियों को सत्ताधारी नेताओं की शरण मिलती रहेगी। शहीद हुए पुलिसकर्मियों को न्याय नहीं मिला तो सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस दौरान संजय द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, राजू चिरा, रिषभ गुप्ता, मोहित सिंह, अरबाज खान. पंकज यादव, लालू ठाकुर, साहिबे आलम, मयंक ओझा, बलदाऊ यादव, जैनुल खान, मंगल सिंह, विकास ठाकुर, आदिल, विवेक, अनुज,रजनीश, आकाश, अजीत, राहुल कुशवाहा, सौरभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें