जालौन। कोतवाली पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त कार्रवाई में नगर में नशीले पदार्थों को बिक्री करने वाले दो लोगों अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है। जिनके पास से गांजा व स्मैक के अलावा 3500 रुपये बरामद किए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
बता दें कि देवनगर चौराहे के पास कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर भांग के ठेके के पास एक युवक लंबे समय से गांजा की बिक्री कर रहा था। वहीं, मुरंली मनोहर में स्मैक की बिक्री की सूचना स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ ही कोतवाली पुलिस को मिली। बुधवार को कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप प्रभारी कमलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ देवनगर चौराहे के पर भांग के ठेके के पास गंाजा की बिक्री कर रहे पिंटू उर्फ रमेश निवासी मोहल्ला काशीनाथ को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने करीब 1 किलो गांजा, 30 ग्राम स्मैक के अलावा बिक्री के 3500 रुपये भी बरामद किए। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नशीले पदार्थों को बेच रहे दोनों को जेल भेजा जा रहा है।