फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड न बनने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राशन कार्ड बनवाने के लिए बार बार तहसील के चक्कर लगा रही महिलाओं गुरुवार को रोष जताया। महिलाओं का आरोप है कि बिना किसी वजह से उनके नाम लिस्ट से काट दिए गए है और अब नए कार्ड बनवाने के लिए उन्हें बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्ति विभाग के कर्मचारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसील में शहर के अलग अलग मोहल्लों से शकुंतला, केशव सिंह, राजेंद्र सिंह, साहिल खां, सुरेश बघौरा, रंजना प्रजापति रानी देवी सहित दर्जनों लोग कलक्ट्रेट पहुंच गए और रोष व्यक्त कर तहसीलदारों को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि उन सब लोगों के राशन कार्ड बने थे, अचानक उनके राशन कार्ड बिना किसी कारण के काट दिए गए, जिससे उन्हें लॉकडाउन के समय में राशन सामग्री नहीं मिल रही है। बताया कि नए कार्ड बनवाने के लिए तहसील में पूर्ति विभाग का कार्यालय खोला गया है, लेकिन वह बंद पड़ा रहता है। उन्होंने मांग की है कि उनके जल्द राशन कार्ड बनवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें