फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को काम दें, समय से उनके खाते में पैसे भी भिजवाए

विज्ञापन
जालौन में मनरेगा काम करते मजदूरों से जानकारी लेते बीडीओ। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। लॉकडाउन के दौरान जॉब कार्डधारकों को भरण पोषण की दिक्कत न हो और उन्हें जीवन यापन में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत काम शुरू कराने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने प्रधानों व सचिवों से संपर्क कर गांवों में मनरेगा के तहत जॉबकार्ड धारकों को शारीरिक दूरी बनाकर व मास्क लगकर काम शुरू कराने निर्देश दिए थे। बीडीओ के निर्देश पर विकास खंड की 32 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम शुरू करा दिया गया है। बीडीओ ने कार्य की स्थिति को जानने के लिए बुधवार को ग्राम औरेखी, धंतौली, धनौरा कलां, सारंगपुर, प्रतापपुरा में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। बीडओ ने सभी ग्राम प्रधानों व सचिवों को निर्देश दिया कि वह हर जरूरतमंद जॉबकार्ड धारक को काम दिलाएं और उन्हें समय पर खाते में भुगतान भेजते रहें। जिससे कोई भी जॉबकार्ड धारक भूखा न रहे। यदि कोई व्यक्ति जॉबकार्ड बनवाना चाहता है तो उसका आवेदनपत्र लेकर उसका जॉबकार्ड बनवा दें। उन्होंने ग्राम मांडऱी व काशीपुरा में अभी तक काम शुरू न होने पर नाराजगी जाहिर की। पंचायत सचिव को काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान प्रधान औरेखी गिरीश कुमार, प्रतापपुरा दीपक श्रीवास्तव, धनौराकलां मुकेश कुशवाहा, सारंगपुर जसवंत सिंह, सचिव मनीष निरंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें