फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रहकर करें इबादत, रोजा इफ्तार की दावत में न जाएं

विज्ञापन
जालौन में शांति समिति की बैठक लेते एसडीएम व सीओ। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। रमजान माह में सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर ही रहकर इबादत करें। मस्जिदों में भीड़ न लगाएं। सहरी व इफ्तार में न तो किसी को दावत पर बुलाएं न ही किसी के घर जाएं। यह बात चौकी परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला व सीओ सुबोध गौतम ने कही।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि जहां मन में भावना हो वहां इबादत कहीं से भी हो सकती है। रमजान का पवित्र माह इस बार ऐसे समय में शुरू हो रहा है जबकि पूरे देश में लॉकडाउन है। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है। लॉकडाउन में सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है। इसलिए रमजान माह में इबादत घर पर ही रहकर करें। यही नहीं सहरी व इफ्तार के समय किसी को न तो दावत पर बुलाएं और न ही किसी के यहां जाएं। कोरोना को हम सब को मिलाकर हराना होगा। इस दौरान मौलाना सुल्तान व मौलाना साबिर ने भी लोगों से घरों पर ही रहकर इबादत करने की अपील की। उन्होंने प्रशासन से सहरी के वक्त लोगों को जगाने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति देने की मांग की।
सीओ सुबोध गौतम ने कहा कि यदि आपके घर बाहर से कोई आता है तो इसकी जानकारी प्रशासन को अवश्य ही दी जाए। इस दौरान कोतवाल सुनील सिंह, शहर काजी सदर जमीअत उल्मा मौलाना सुल्तान, मौलाना साबिर, शहर इमाम मौलाना उवैश, हाफिज करीमुल्ला, मौलाना उजैर, अशफाक, इकबाल मंसूरी, अफरोज मास्टर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षय रोगियों के इलाज में न बरती जाए कोताही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें