कोंच। ग्राम चांदनी स्थित तालाब में मछली पकड़ने को लेकर विवाद सामने आया है। मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड कैलिया के अध्यक्ष गौरीशंकर ने समिति के पूर्व सदस्य और उसके साथी पर प्रतिदिन पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगने, धमकाने और तालाब में मछली पकड़ने से रोकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत में बताया कि समिति को वर्ष 2022 में तालाब का 10 वर्ष के लिए पट्टा मिला था। समिति के सदस्य तभी से तालाब में मछली पालन और मत्स्य आखेट कर रहे हैं। आरोप है कि 14 नवंबर को मछली पकड़ने के दौरान समिति का एक पूर्व सदस्य अपने साथी के साथ पहुंचा और तालाब को अपना बताते हुए सदस्यों से प्रतिदिन के हिसाब से पांच हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। (संवाद)