फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान के घर से चार लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के खड़गुई मुस्तिकल गांव में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय किसान खेत पर मटर की रखवाली करने गया था, जबकि उसकी पत्नी घर के बरामदे में अकेली सो रही थी। रात करीब तीन बजे छत पर किसी के भागने की आहट सुनकर पत्नी की नींद खुली। उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जाग गए, लेकिन तब तक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे।
विज्ञापन


गांव निवासी रामू चंदेल किसान हैं। उनका मकान यमुना नदी के किनारे ऊंचे टीले पर बना है। शनिवार रात वह खेत में बोई गई मटर की फसल की रखवाली करने चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी नीलम बरामदे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान चोरों ने पड़ोसी रविंद्र के घर के पीछे गिरी कच्ची दीवार का सहारा लेकर रामू के घर में प्रवेश कर लिया।

चोरों ने घर में रखे बक्से की कुंडी तोड़ दी और उसमें रखे कीमती जेवरात समेट लिए। इनमें झुमकी, झाला, टोक्स, तोड़िया, मंगलसूत्र, हार और दो अंगूठियां शामिल हैं। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। रात करीब तीन बजे नीलम को छत पर किसी के भागने की आवाज सुनाई दी। अनहोनी की आशंका पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन चोर तब तक भाग चुके थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें