फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमेड़ में पत्नी के मायके जाने को लेकर हुए विवाद से आहत युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी मायके में थी। सूचना मिलने पर वह घर पहुंची तो पति का शव देखकर बदहवास हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी अनिल कुमार उर्फ कल्लू (38) बृहस्पतिवार देर शाम घर पर था। बताया गया कि उसकी पत्नी रजनी दो दिन पहले मायके ग्राम अंडा चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। फूफा मान सिंह के अनुसार, पत्नी के मायके जाने से अनिल परेशान था। इसी के चलते उसने घर में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पत्नी रजनी को सूचना दी। वह मायके से घर पहुंची तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अनिल के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। पिता की मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया। परिवार में मातम पसरा है। कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें