फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। चमरऊवा गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर और मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के खाबरी गांव निवासी सुमित शाक्यवार (19), मुन्ना (14) और अवधेश (13) बाइक से असूपुरा चौराहे पर फास्टफूड खाने गए थे। वहां से गांव लौटते समय चमरऊवा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर अनिल विश्वकर्मा और ऋषि सवार थे, जो असूपुरा की ओर जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुमित को ग्वालियर और दो अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें