फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पचीपुरी विद्यालय में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-05 कोतवाली पुलिस के साथ खड़े आरोपी युवक व बरामद किया गया चोरी का सामान। संवाद
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली पुलिस ने ग्राम पचीपुरी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर विद्यालय से चोरी किया गया टैबलेट और इनवर्टर बरामद किया है। साथ ही तीन किसानों के खेतों से चोरी किए गए तीन स्टार्टर भी बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास से 920 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी मिले हैं।
विज्ञापन

बीती 3 अक्तूबर की रात चोरों ने ग्राम पचीपुरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की घटनाओं के खुलासे और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जुझारपुरा से कूड़ा गांव जाने वाले रास्ते पर नहर की पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पचीपुरी निवासी निहाल उर्फ टिकले और पिंटू अहिरवार रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर गांव के एक पुराने खंडहर कमरे से चोरी का सामान बरामद किया गया। इसमें सैमसंग कंपनी का एक टैबलेट, एक इनवर्टर और तीन स्टार्टर शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो लोहे के पेचकस, एक हथौड़ी, एक प्लास और 920 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिंटू के खिलाफ वर्ष 2022 में भी कोंच कोतवाली में छेड़छाड़, गाली-गलौज, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें