फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: समय बढ़ने पर ढीले पड़े बीएलओ, अधिकारी बोले-मैपिंग पर दें ध्यान

विज्ञापन
फोटो - 27 गणना प्रपत्रों की जांच करते अधिकारी।
विज्ञापन
कोंच। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कोंच तहसील के अंतर्गत फीडिंग का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उरई विधानसभा में करीब 80 प्रतिशत जबकि माधौगढ़ विधानसभा में 77 प्रतिशत फीडिंग पूरी कर ली गई है। हालांकि निर्वाचन आयोग द्वारा समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद बीएलओ और फीडिंग मशीनरी की रफ्तार कुछ ढीली पड़ी है। इसके बावजूद अधिकारियों ने भरोसा जताया कि निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कार्य निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन




तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल के अनुसार सोमवार दोपहर 2 बजे तक उरई विधानसभा क्षेत्र में 79.81 फीसदी तथा माधौगढ़ विधानसभा में 76.61 फीसदी फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि मैपिंग कार्य की रफ्तार चिंताजनक है। उरई में केवल 69 प्रतिशत, जबकि माधौगढ़ में 78 प्रतिशत मैपिंग हो पाई है। अधिकारियों ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब मैपिंग पर विशेष ध्यान देकर गति बढ़ाई जाए।









कालपी : समय सीमा बढ़ने से कर्मचारियों को राहत



कालपी। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया की अंतिम तिथि चार दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। तिथि विस्तार से बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। समय सीमा पूरी करने के दबाव में एसडीएम मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में प्रशासनिक अमला लगातार काम कर रहा था, फिर भी आशंका थी कि कार्य समय पर पूरा होना मुश्किल होगा।सोमवार को तहसील परिसर में अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली। एसडीएम ने कहा कि समय बढ़ने से लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी, और कार्य तेजी से चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें