जालौन/रामपुरा। संकट की इस घड़ी में जहां कोरोना वायरस से बचने के लिये लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ इन विभागों के कर्मचारी दिन रात एक कर व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। भाजपा जालौन मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीण भाजपा नेताओं ने एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाल सुनील सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित को सम्मानपत्र देकर उनके कार्य को वंदनीय बताया। इस दौरान राजकिशोर गुर्जर, संजय विश्वकर्मा, अमान उल्ला, रामकिंकर,आरिफ, शिवम, जितेंद्र चौहान, मुकेश, कैलाश बाबू वर्मा, राजीव दुबे, जितेंद्र आदि रहे।
रामपुरा संवाद के अनुसार. भाजपा ने कोरोना फाइटर्स स्वास्थ्य कर्मियों सहित चेयरमैन को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सीएचसी रामपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ अरुण सिंह जादौन, डॉ धर्मेंद्र, डॉ महेंद्र, डॉ रंजीत सिंह परिहार,डॉ सचेंद्र आर्य, डॉ कल्पना आदि टीम का भाजपा मंडल महामंत्री विजय द्विवेदी, अरुण गुप्ता, बॉबी सोनी, अंकुर मिश्रा, सुबोध सिंह आदि ने टीम के साथ कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया।