फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: इंस्पेक्टर और महिला सिपाहियों को मिली चार्जशीट, चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ड्यूटी को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर और महिला सिपाहियों में हुए विवाद में कमांडेंट ने दोनों पक्षों को चार्जशीट दे दी है। चार्जशीट में दोनों पक्षों को थाने में ईमानदारी से ड्यूटी करने की चेतावनी दी है। ड्यूटी को लेकर 24 जून को थाने में हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले में इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबलों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया था। जब मामला मंडलीय अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर तथा महिला कांस्टेबलों को ड्यूटी से हटा दिया था। इसमें इंस्पेक्टर को कमांडेंट आफिस में अटैच कर दिया जबकि अमृता को कंट्रोल रूम आफिस झांसी और रेखा को जूही कानपुर आफिस में अटैच किया गया था। इसके बाद आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार ने मामले की जांच सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह को सौंपी थी। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने मामले की पूरी जांच कर 29 जून को कमांडेंट को रिपोर्ट सौंपी थी। कमांडेंट आलोक कुमार ने पूरी जांच की समीक्षा कर 10 दिन बाद सोमवार को इंस्पेक्टर सहित दोनों महिला कांस्टेबलों को चार्जशीट देकर पुन: वापस कर दिया। तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अनुशासन हीनता का मामला न होने की लिखित रूप से चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें