उरई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रेल मंत्री और महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक को सौंपा। इसमें झांसी-कानपुर रेलखंड पर बढ़ती भीड़ और सुविधाओं की कमी पर कई मांगें रखी गईं।
जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यह रेलखंड व्यस्त है। उरई, कालपी और पुखरायां से हजारों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। मंडल ने प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने और नई ट्रेनें चलाने की मांग की। उरई से दिल्ली के लिए सीधी दैनिक रेल सेवा शुरू करने की भी मांग की गई। इससे यात्रियों को शिक्षा, रोजगार, व्यापार और चिकित्सा में राहत मिलेगी। व्यापार मंडल ने झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की रिवर्स सेवा मांगी। यह सेवा उरई, कालपी और एट क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा देगी। इस दौरान बलवीर सोनी, रोहित अग्रवाल, रीना कुमारी, सुमन वर्मा, मांडवी पाल, सुनीता राज, उदय, राजकुमार आदि मौजूद रहे।