कालपी में सिविल जज गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करता पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
कालपी। जिला न्यायाधीश के आदेश पर लगभग दो माह बाद शुक्रवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में न्यायिक कार्यों का संचालन शुरू हो गया। इस दौरान जिला जज व सीजेएम ने भी न्यायालय का निरीक्षण किया। न्यायालय में जाने से पूर्व सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
जिला न्यायाधीश के आदेश पर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में जज दानवीर सिंह ने बैठकर न्यायिक कार्यों की शुरुआत की। मुख्य गेट में सुरक्षा के चलते अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रिनिंग की गई। सभी को मास्क अनिवार्य किया गया है व शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिला जज अशोक कुमार सिंह व सीजेएम विवेक कुमार ने न्यायालय का निरीक्षण किया एवं कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष अमर सिंह निषाद, अपूर्व शरद श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं के अलावा कई वादकारी भी मौजूद रहे।