कोंच। नगर में रविवार से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सभी दुकानें खुल सकेंगीं लेकिन इसमें वन साइड सिस्टम यथावत लागू रहेगा।
अभी तक किराना, सब्जी, दूध जैसी जरूरी वस्तुओं की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे तक और शेष दुकानें सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खोले जाने का समय निर्धारित था। जिसमें वन साइड सिस्टम भी लागू था। इस पर कई दुकानदारों की आपत्ति थी कि अलग अलग समय होनेे के कारण ग्राहक बाजार छोड़ कर घरों को चलेे जाते हैं। लिहाजा सभी दुकानों का समय एक साथ किया जाए और उसमें कुछ बढ़ोत्तरी भी की जाए।
संजीव गर्ग, प्रभंजन गर्ग, सौरभ मिश्रा सहित तमाम दुकानदार शुक्रवार को एसडीएम और सीओ से मिले और समस्या बताई। इसके बाद नए रोस्टर को लागू करने का फैसला किया गया। अधिकारियों के मुताबिक दुकानदार अपनी दुकानों में माल की लोडिंग अनलोडिंग दुकान खुलने सेे पहले या दुकान बंद होने केे बाद ही कर सकेेंगेे ताकि बाजार में भीड़भाड़ जैसी स्थिति न बन सके। एसडीएम अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी तरह की दुकानें खोली जा सकती हैं लेकिन सुरक्षा उपायों के साथ। नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई भी की जाएगी।