फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पानी ही पानी, लोग घरों में कैद

Mon, 11 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
खोड़न गांव में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुरा ब्लाक के नरौल गांव के मजरा खोड़न में लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। जल निगम के चेक डैम चोक होने से सड़क पर पांच से छह फुट तक पानी भर गया है। इससे क्षेत्रीय लोग रामपुरा व तहसील माधौगढ़ नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिया बनवाकर आवागमन सुचारु रूप से न किया गया तो शीघ्र अनशन करेंगे। रामपुरा ब्लाक में
विज्ञापन


दुर्गम बीहड़ क्षेत्र में पहूज नदी के पार का मजरा खोड़न है। यहां पर पड़ने वाले खार में पिछले वर्ष जल निगम द्वारा चेकडैम का निर्माण कराया गया था, पर इसका संचालन ठीक ढंग से न किए जाने से बारिश में सड़कों पर पांच से सात फुट तक पानी भर जाता है। इस वजह से यहां के लोगों का ब्लाक व तहसील से संपर्क कट जाता है। गांव के लोगों ने बताया कि पानी भरने

से विद्यालय भी बंद रहता है। यहां न तो शिक्षक पहुंच पाते हैं और न ही बच्चे। बीमार भी इलाज के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे। ग्रामीण प्रमोद सिंह, बलराम, रामदास, रामगोपाल,
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह, रतीराम, मोहन, महाराज सिंह, जगदीश सिंह आदि ने कहा कि वैसे ही बीहड़ इलाका होने की वजह से यहां के लोग विकास के कार्य न होने से परेशान हैं, अब पानी भरने की समस्या खड़ी हो गई है। इसकी जल्दी सुनवाई नहीं की गई को आंदोलन होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें