फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छात्रवृत्ति परीक्षा में साढ़े तीन लाख आय सीमा वाले ही कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें आवेदन करन की अंतिम तिथि 24 सितंबर निर्धारित की गई हैं। इसमें कक्षा सात की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि एससीएसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवेदन में पांच फीसदी की छूट होगी। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की आय सीमा साढ़े तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 9 नवंबर को निर्धारित केंद्र पर होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 24 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में वर्ष 2024-25 की कक्षा सातवीं में परीक्षा में न्यूनतम 55 फीसदी अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। हालांकि एससीएसटी वर्ग के विद्यार्थियों को अंकों में पांच फीसदी की छूट मिलेगी।
इस परीक्षा में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही शामिल हो पाएंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय समाज कल्याण के अंतर्गत संचालित विद्यालय व निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन उनके अभिभावकों की आय सभी स्रोतों से साढ़े तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन करते समय आय प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। वहीं, एससीएसटी वर्ग, ओबीसी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित अभ्यर्थियों को आरक्षण प्रमाणपत्र लगाना होगा। जो आवेदन की अंतिम तिथि से पहले का बना हुआ होना चाहिए। आरक्षण प्रमाणपत्र न लगाने वाले अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के माने जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को बारहवीं तक पढ़ाई के लिए हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें