फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आवास दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। चुर्खी थाना क्षेत्र में आवास दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी कर 37,460 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम चुर्खी निवासी विनोद पाल ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल में पानी-बतासे का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि खैरई गांव निवासी एक युवक ने खुद को विकास भवन में बाबू बताते हुए फर्जी नाम लोकेश के जरिए उससे संपर्क किया और सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया।आरोपी ने सात अप्रैल 2026 को यूपीआई के माध्यम से पहली बार 6,060 रुपये, नौ अप्रैल को 6,600 रुपये, 15 अप्रैल को 10,200 रुपये, 23 अप्रैल को 8,900 रुपये तथा नौ मई को 5,700 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस तरह आरोपी ने कुल 37,460 रुपये की ठगी कर ली। जब पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ तो उसने 18 मई 2026 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाना चुर्खी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें