फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक स्पेशल ट्रेन 18 तो दूसरी 17 घंटे लेट, गर्मी में यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गंगा पुल कानपुर मरम्मत कार्य होने से झांसी-कानपुर रेल खंड से गुजरने वाली ट्रेनों की चाल धीमी हो गई है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 18 घंटे 42 मिनट और हडपसर जाने वाली ट्रेन 17 घंटे 48 मिनट देर से आई। इसकी वजह से यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुंबई से सीतापुर जाने वाली 12107 को चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां आदि स्टेशनों पर रोककर चलाया गया। इस वजह से वह अपने निर्धारित समय से 5 घंटा 12 मिनट देर से आई। गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली दैनिक स्पेशल (01080) 18 घंटा 42 मिनट, गोरखपुर से हडपसर जाने वाली दैनिक स्पेशल (01416) 17 घंटा 48 मिनट, आसनसोल से झांसी आने वाली स्पेशल ट्रेन (04186) 8 घंटा 55 मिनट देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली दैनिक स्पेशल (01079) 2 घंटा 14 मिनट, बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12521) एक घंटा 20 मिनट देरी से आई। ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों को छोटे बड़े स्टेशनों पर रोक कर चलाया जा रहा है जिसकी वजह से यात्री काफी नाराज है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों की पैंटीकार से जो पानी बेचा जा रहा है। वह गर्म पानी बेचा जा रहा है। जबकि यात्रियों ने ओवररेटिंग की बात कही है उन्होंने कहा है कि 15 का पानी 20 में दिया जा रहा है वह भी गर्म जबकि रेलवे के आदेश के अनुसार यात्रियों को ठंडा पानी बेचा जाए।
रामनगर निवासी मुन्ना राजा का कहना है कि वह ग्वालियर बरौनी छपरा मेल के कोच नंबर एस 2 में झांसी से उरई तक की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन को झांसी से उरई के बीच अधिकतर स्टेशनों पर रोक कर चलाया गया इसके अलावा साइड पेंटीकार में जो पानी बचा जा रहा था वह पूरी तरह से गर्म था। इसके पीने से प्यास नहीं बुझ रही थी।
विज्ञापन

इन्होंने रेल प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए पैंट्रीकार में ठंडा पानी बेचा जाए। हालांकि पानी को लेकर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने आईआरसीटीसी को लिखा है, गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में खानपान की व्यवस्था ठीकठाक की जाए जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें