फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध खनन में एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
फोटो-20- कोतवाली में खड़े पकड़े गए ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
जालौन। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार सत्येंद्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रतापपुरा के पास एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी के खनन का खेल चल रहा है। मिट्टी कारोबार से जुड़े लोग प्रशासन से सांठगांठ करके बिना राजस्व और खनन विभाग की अनुमति के मिट्टी की खोदाई करा रहे हैं और ओवरलोड ट्रैक्टरों से उनकी ढुलाई चल रही है। ग्राम औरखी व ग्राम प्रतापपुरा में अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं उसका परिवहन किए जाने की सूचना किसी ने एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर मौके पर मिले। आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी करने पर जब कागजात नहीं मिले तो पकड़ी गई जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें