फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 130 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्याओं में गुरुवार को कमी आई और 130 नए संक्रमित मरीज मिले। उधर, एक की जान कोरोना संक्रमण के चलते हुई। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5790 हो गई है। गुरुवार को हुई एक मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई। 4541 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1183 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को कोरोना से ठीक होने वाले 85 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब तक 3,52,044 सैंपल लिए जा चुके हैं। गुरुवार को भी 916 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रेलवे स्टेशन पर भी 171 लोगों की जांच की गई। इनमें एक उप स्टेशन प्रबंधक समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि जहां भी नए केस मिले हैं, उस एरिया को सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सभी संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बिना वजह घरों से बाहर न निकले। मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथों को सैनिटाइजर और साबुन से धोते रहे। बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच जरूर कराए। खांसी, जुकाम के मरीजों की भी कोरोना जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें