फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन की चपेट में आकर एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। निर्माणाधीन कार के शोरूम में हाईटेंशन की चपेट में आकर चार लोग झुलस गए । इनमें शोरूम के इलेक्ट्रीशियन की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर के कालपी रोड स्थित इंदिरानगर आवासीय कालोनी के पास निवासी सचिन कुमार सविता (25) पुत्र अशोक कुमार कालपी रोड पर बन रहे महेंद्रा के कार शोरूम में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। शनिवार की शाम निर्माण कार्य के लिए चार लोग लोहे की जाली ले जा रहे थे। तभी जाली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट से चारों लोग झुलस गए। सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीनों घायलों को एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें