फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पूर्व प्रधान के बेटे पर बलात्कार का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कदौरा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान के बेटे पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस गुरुवार अधीक्षक डा. सतीश कुमार को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि 24 जनवरी को वह अपने खेत पर मटर तोड़ने गई थी, तभी शाम सात बजे पुष्पेंद्र पाल उर्फ रिंकू पुत्र पूर्व प्रधान चंद्रभान पाल आया और अपनी दोनाली लाइसेंसी बंदूक दिखाकर उसे मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारे पूरे परिवार को भी जान से मार देगे। घटना के बाद वह घर पहुंची और अपनी आपबीती भाई व अपने पिता को बताई ।
विज्ञापन

पिता ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराया, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसी रात पुष्पेन्द्र पाल अपने पिता के साथ आया और धमकी दी। महिला का आरोप है कि 26 जनवरी की रात थाना कदौरा से दरोगा घर आए और हम लोगों को धमकाकर समझौता लिखवाकर ले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने युवती की शिकायत पर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दे दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पुष्पेेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें