फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फरियादियों से फोन पर जानकारी लेंगे अधिकारी

Sun, 24 Dec 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शिकायत दर्ज कराने वाले फरियादियों को जांच के दौरान जांच अधिकारी परेशान नहीं करेंगे। गुणवत्ता की जांच को उनसे बात करने के लिए जांच अधिकारी फरियादी को कॉल कर सकते हैं। थाने बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने एट थाने में डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. ईरज राजा के साथ फरियादियों को सुना। उन्होंने सहुलियत भरा फरमान सुनाते हुए पुलिस अधिकारियों से भी सख्ती से इसका पालन करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने फरियादियों को सुना। डीएम और एसपी ने थाना दिवस पर पहुंची शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि जमीनी विवाद शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाये और राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों को समय रहते निस्तारित करे। हालांकि सौ फीसद फरियादी समाधान के साथ नहीं लौटे।
कालपी थाने में सीओ डॉ.देवेंद्र कुमार पचौरी ने 15 शिकायतो में दो का निस्तारण किया। जालौन में एसडीएम एस कुमार व सीओ रामसिंह ने नौ फरियादियों में पांच को फौरन न्याय दिलवाया। माधौगढ़ में सीओ शैलेंद्र वाजपेई की मौजूदगी पांच शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ। फरियादी रूपनारायण दोहरे ने शिकायत कर बताया कि पड़ोसी उनकी जमीन पर कब्जा कर कूड़ा डाल रहे हैं। वहीं कदौरा ब्लॉक के तिरही निवासी शंकर लाल ने शिकायत कर बताया कि दूसरे लोग उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। मारपीट करते हैं। इसी तरह की अन्य शिकायतों भी थाना दिवस पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें