फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल का अफसरों ने लिया जायजा

Sat, 31 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शुक्रवार को डीएम रामगणेश व एसपी एन कोलांची ने राजकीय इंटर कालेज स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा। वहीं दूसरी ओर कोंच में एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक नवंबर को होगा। मतगणना के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। उरई में डीएम व एसपी ने अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह, एडीएम आनंद कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कोंच ब्लॉक की मतगणना एसआरपी इंटर कॉलेज तथा नदीगांव ब्लॉक की जिला परिषद् इंटर कॉलेज नदीगांव में होगी। शुक्रवार को एसडीएम ने मतगणना केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन


 कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से मतगणना कराने की सभी व्यवस्थायें की जा रही हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो जाएगी जो अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी। मतगणना का कार्य न्याय पंचायत वार होगा, कोंच ब्लॉक की मतगणना के लिये सात न्याय पंचायतें होने के चलते सात टेबिल लगाए जा रहे हैं। नदीगांव ब्लॉक के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान बीडीओ कोंच बब्बन राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें