फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय खुले पर बाजारों के खुलने के समय में नहीं मिली छूट

विज्ञापन
सहकारिता विभाग में कामकाज करते कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शासन के निर्देश पर जिले में पहले दिन विकास भवन व कलक्ट्रेट के सभी कार्यालय खुले नजर आए, हालांकि सभी कार्यालयों में आम लोगों के जाने आने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा और कर्मचारी व अधिकारी सामाजिक दूरी का पालन करते नजर आए। छूट वाले जिलों की सूची में शामिल होने पर भी जिले में अभी बाजार के समय में कोई छूट नहीं मिली है।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से कई विभागों का वित्तीय वर्ष का कार्य अधूरा पड़ा है। इससे सरकारी कार्यालयों में विभागीय कार्य लंबित हो गए है। शासन ने इन अधूरे वित्तीय कार्यों को निपटाने के लिए छूट वाले जिलों में सरकारी कार्यालय खोलने की सशर्त अनुमति दी है। जिसमें सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारी ही कार्यालय आ सकेंगे, साथ ही आम लोगों के आने जाने पूर्णता प्रतिबंध रहेगा। नियमों के साथ सोमवार को विकास भवन व कलक्ट्रेट के सभी कार्यालय खुले। अधिकारी व कर्मचारी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते नजर आए।
निर्देश के बाद भी एक दो कार्यालयों में ताला लटका नजर आया। कार्यालयों के साथ लोगों को उम्मीद थी, कि सोमवार को शायद उन्हें अब बाजार खुले के समय में भी छूट मिलेगी। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि जिले में बाजार के समय में कोई छूट अभी नहीं दी गई है। बाजार तय समय सुबह 8 से 12 बजे तक ही खुलेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन करें और जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले। उन्होंने लोगों से आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करने की अपील की।

समाज कल्याण विभाग में काम करते अधिकारी व कर्मचारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें