झांसी रोड पर जरूरतमंदों को खाना तैयार करते समाजसेवी
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना भी अपने शहर का प्रेम देख कर यहां से भागने का मन बना चुका होगा। हर कोई सजग होकर या तो अपने घरों में रहकर कोरोना से लड़ रहा है या फिर जो बाहर हैं वह दूसरों के दुख को कम करने के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। जिले की कई संस्थाएं हैं, जिनके सदस्य खुद ही खर्च उठाकर लगातार जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा रही हैं। यह संस्थाएं सभी के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं।
जगदीश नारायण उपाध्याय समाजसेवा समिति कैलिया के बैनर तले झांसी रोड पर भोजन सामग्री बनाई जा रही है। इसके बाद कार्यकर्ता मोहल्लों में चिह्नित स्थानों पर जाकर लोगों को भोजन खिला रहे हैं। प्रबंधक प्रमोद गौरव महाराज ने बताया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक समिति जरूरतमंदों को खाना खिलाएंगी। इसमें छात्र नेता श्यामजी शर्मा, मानवेंद्र पटैरया, नितिन राज, संतोष सोनी, जीतू गुप्ता, अनुज, गौरव, संजू सोनी, प्रिंसू दीक्षित, आनंद राठौर, प्रखर आदि सहयोग कर रहे हैं। आल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं धम्म भूमि की ओर से लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को रोजाना 75 राशन के पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। इसमें मिस्टर सिंह, केके शिरोमणि, अनिरुद्ध, सुंदर सिंह शास्त्री, डा. रीतेश वर्मा, अनूप निरंजन, देवेंद्र. वीरेंद्र आदि ने सहयोग किया।