फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाल संसद के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नदीगांव ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्योना राजा में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सुरीति को प्रधानमंत्री, अनिरुद्ध पाल सिंह को उप प्रधानमंत्री और गौतम को वित्त मंत्री बनाया गया। विकास शिक्षा मंत्री, जानवी पुस्तकालय मंत्री, आनंदपाल खेल मंत्री, वंशिका तिवारी सांस्कृतिक मंत्री, आकांक्षा शर्मा भोजन मंत्री और अवनी स्वच्छता मंत्री बनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के पूर्व अध्यापक पन्नालाल और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल झा ने की। पूर्व अध्यापक पन्नालाल ने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, नेतृत्व और जिम्मेदारी का व्यावहारिक ज्ञान देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने छात्रों से ईमानदारी से दायित्व निभाने का आह्वान किया, जिससे वे भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकें। प्रबंध समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल झा ने कहा कि बाल संसद से बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक साकेत सेठ, दशरथ सिंह पाल, शालिनी शर्मा, चंद्रपाल, अरविंद पटेल, सियाचरण, कुसमा और कस्तूरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें