फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीबी फुंकने से दस घंटे बाधित रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में शुक्रवार सुबह विद्युत सब स्टेशन की ओसीबी खराब होने पर लगभग एक दर्जन मोहल्लों की बिजली दस घंटे तक गुल रही। जिससे लोग गर्मी से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि विद्युत सब स्टेशन कालपी की मशीन तथा लाइनों में एक सप्ताह से खराब होने की घटनाएं हो रही है। शुक्रवार सुबह 6 बजे बड़ा बाजार एरिया में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से सब स्टेशन से जुड़े किलेघाट फीडर की ओसीबी फुंक गई। जिससे अदल सराय, राम चबूतरा, मिर्जामंडी, भट्टिपुरा, राजघाट, हैदरीपुरा, मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान, अपर अभियंता राजेश शाक्य के साथ दिलीप कुमार, रिंकू पोरवाल, अखिलेश शुक्ला, आदि कर्मचारियों ने ओसीबी ठीक कर सप्लाई को सुचारु किया। करीब दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें