एट। एक हफ्ते पहले मरीज लेने जा रही एंबुलेंस को रोड पार करते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ङायल चालक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
बता दें कि एट कोतवाली क्षेत्र के पीएचसी में कार्यरत एंबुलेंस चालक कृष्णकांत त्रिपाठी (34) पुत्र सतानंद त्रिपाठी निवासी गुरसराय, झांसी सप्ताह भर पूर्व मरीज को लेने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विलाया गांव जा रहा था, तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
महेबा। चुर्खी थाना क्षेत्र ग्राम गोरा कला निवासी लल्लन सिंह (40) पुत्र भूप सिंह 29 जून को शादी में जाते समय ग्राम कालपी कोतवाली क्षेत्र बैरई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिर में गंभीर चोटें आने से वो कोमा में चला गया था तभी उसे इलाज के लिए सीएचसी, कालपी ले गए । जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद कानपुर से फिर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज 18 दिन तक चला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली तो उनका रो रोकर बुरा हाल है। संवाद